covid -19 update

उत्तर प्रदेश बिहार और उत्तराखंड……
अब डरा रही अपनों की वापसी बढ़ रहा कोरोना संकट
प्रवासी मजदूरों की घर वापसी से बढ़ रहा है कोरोना का संकट। जितनी तेजी के साथ मजदूर अपने घर की और आ रहे हैं उससे कई गुना ज्यादा कोरोना का संकट उनके आने से गहरा गया है। ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों के प्रवासी अपने घर पहुँच रहे हैं। जिसके कारण कोरोना का संकट बढ़ रहा है तथा कोरोना के ग्राफ में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। 

बिहार……. बिहार में भी प्रवासियों का कोरोना संकट बढ़ गया है। 5 से 10 मई के बीच लौटने वाले 190 कामगार और मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 11 और 12 मई को प्रवासियों से जुड़े लगभग 180 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं। राज्य के प्रमुख सचिव संजय कुमार का कहना है की ज्यादातर नए केस प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए है। बिहार में कोरोना मरीजों के आंकड़े में तेजी से बृद्धि हो रही है। और मजदूरों की कोरोना टेस्टिंग चल रही है।  

No comments:

Post a Comment

Covid update in india

भारत में कोरोना अपडेट    भारत में कोरोना के केसों में लगातार बृद्धि हो रही है।सरकार नाकाम सिध्द हो रही है हाल इतना बुरा है कि लाशों के अंतिम...