Friday, May 8, 2020

Covid-19

covid-19 update
भारत में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं वर्तमान में कोरोना वायरस के केस सक्रिय 56,342+3561जिसमे से 16,540 केस ठीक हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 1886+89 हो चुकी है। कोविड -19 के केसों में लगातार वृद्धि हो रही है, यही हाल रहा तो आने वाले समय में बहुत हालत खराब हो जाएगी। सरकार अपना पूरा प्रयास कर रही है पर केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सरकार द्वारा शराब की दुकानों को खोलने से राजस्व में तो वृद्धि हो  रही है,पर  कोरोना के मरीजों में भी वृद्धि के पूर्ण आसार है।       

इस

अधिकतर लोग बेरोजगारी और भुखमरी का सामना कर रहे हैं वही दूसरी तरफ देखें तो लोग शराब के लिए पैसों को पानी की तरह बहा रहे हैं। करीब एक दिन में लोगों ने 300 करोड़ की शराब  खरीदी भारत के उत्तर प्रदेश में बाकी राज्यों का भी भी लगभग यही हाल है। लॉक डाउन के चलते इन शराबियों ने सारी हदें पार कर दी। क्या इन लोगों के इस कृत्य से कोविड -19 के केसों में वृद्धि नहीं होगी। इन शराबियों पर कोई अंकुश नहीं लगाए जा रहे है पर डॉक्टरों पर पूर्ण अंकुश लग चुका है। जो की प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटल  दोनों में  डॉक्टर गायब हो गए हैं। कोविड-19 के अलाबा भी कोई बीमारी होती है की नहीं जिसका इलाज है उसका तो इन को इलाज करना चाहिए यही हाल रहा तो कोविड -19 से मरने वालों की संख्या से से अधिक अन्य बीमारियों से मरने वालों की संख्या अधिक होगी। जिन राजों में अभी ग्रीन जॉन और ऑरेंज जॉन है वहां भी डॉक्टर हॉस्पिटलों में कम घरों में अधिक बैठे। 
अलीगढ़:...............






Tuesday, May 5, 2020

Covid-19

CORONAVIRUS (COVID-19).......
कोरोना के आंकड़ों में भारत में हो रही तेजी से वृद्धि
दिनाँक-05/05/2020.
कोरोना के आंकड़े भारत में बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं कोरोना लॉक डाउन में छूट के एक दिन बाद ही कोरोना के मामले 24 घंटे में 3900 नए मामले सामने आये हैं और 195 लोगों की मौत हो गयी है। मंगलवार को जारी स्वास्थ मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 46433 कोरोना के मामले हो गए हैं COVID-19 से अब तक 1568 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 46433 केसों में से 32134 सक्रिय केस हैं और 12727 लोगों को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है।


 महाराष्ट्र…….     महाराष्ट्र में सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है। जोकि 583 हैं। अब इस महामारी से महाराष्ट्र में पीड़ितों की संख्या 17689 हो गयी है। भारत के पाँच राज्य जिसमे कोरोना के मरीज की सर्वाधिक संख्या निम्न है- महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु।
यही हाल रहा तो भारत में आने वाले दिनों में गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में लोगो को गंभीरतापूर्वक से लॉक डाउन का  पालन करना चाहिये।

गुजरात ……  गुजरात में महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 7318 मामले सामने आ चुके हैं। और कोरोना वायरस से मारने वालों की संख्या 319 हो गयी है। और लगभग 1199 लोग ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली…..  दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक 6393  मामले सामने आये हैं जिसमें से अब तक 4898 सक्रिय केस हैं,कोविड-19 महामारी से अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 1431 लोग ठीक हो चुके हैं। लोग गंभीर स्तिथि का सामना कर रहे हैं ऐसे में गरीब लोगों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश…..  मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। यहाँ कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3905 हो गयी है। जिसमे से 165 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। और 798 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस लगातार बढ़ रहा है। लोगों को घर से निकलने में भी डर लगने लगा है।

तमिलनाडु……. तमिलनाडु में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है अब तक 4990 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिसमे से 3550 केस सक्रिय हैं। यहाँ अब इस महामारी से 31 मौत हो चुकी हैं। और लगभग 1410 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं।

Monday, May 4, 2020

उत्तर प्रदेश………

उत्तर प्रदेश में खुलीं शराब की दुकानें :
लॉक डाउन के तीसरे चरण में सरकार द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में कुछ रियायतें दी हैं। जिसमे से एक शराब की दुकान को लेकर भी आदेश दिया गया  है की शराब की दुकानों को खोल जाए शराब की दुकान खुलते ही राशन की लाइन से भी ज्यादा लंबी लाइनें शराब की दुकानों पर लगी हुई हैं। लोग सुबह से लाइन में लगे हुए हैं, हाथरस में भी लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं, पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। 
शराब की दुकान खुलने से  पहले ही भीड़ जमा हो गयी दुकान खुलते ही लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं ऐसा लगता की लोग कब से शराब के इंतजार में बैठे हुए थे। शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग शराब खरीद रहे हैं। स्टॉक को लेकर पहले दिन काफी समस्या रही, कई ब्रांड गायब होने के बाद भी जो मिला खरीद लिया।   

हाथरस: खुल गईं शारब की दुकान पर नहीं खुले हॉस्पिटल। 

सरकार के आदेश के अनुसार आज से शराब की दुकानें खुल गयी हैं जबकि हॉस्पिटल नहीं खुल रहे है जो भी हॉस्पिटल खुल रहे हैं वहाँ पर डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। कुछ डॉक्टर हॉस्पिटल में बैठें हैं पर कोई भी ट्रीटमेन्ट नहीं दे रहे हैं।  कोराना के अलावा भी पेशेंट हैं जो की काफी परेशानी का सामना कर रहें हैं। ऐसे में डॉक्टरों का अनावश्यक रूप से घरों में दुबक जाना ठीक नहीं है। कल एक छः माह का शिशु को तेज बुखार था पर कोई भी कोई भी डॉक्टर अपने हॉस्पिटल में नहीं मिला। इनके घर पर भी जब शिशु के घर वाले गए तो कुछ ने तो मना करवा दिया और कुछ ने दूर से ही मना कर दिया। शिशु के पिता एवं दादा  ने खूब हाथ-पैर जोड़े पर कोई भी डॉक्टर ने हिम्मत नहीं दिखाई। आखिर-कार शिशु के पिता ने अपने पुत्र को आनन-फानन में एम्बुलेंस से अलीगढ़ रेफर कर दिया। और अपने पुत्र को बुखार से बचा लिया। ना जाने ऐसे कितने पेशेंट रोज डॉक्टरों के हॉस्पिटल और उनके घरों के चक्कर लगा रहे हैं पर कुछ डॉक्टर अपने घरों में बैठे है। 

Sunday, May 3, 2020

News

उत्तर प्रदेश ...........

उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में कोई छूट नहीं:योगी आदित्यनाथ 
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है की प्रदेश के रेड जॉन में कोई भी छूट की संभावना नहीं है
योगी जी ने कहा है रेड जॉन में कोई छूट नहीं देंगे जबकि ऑरेंज और ग्रीन जॉन में छूट देंगे और कहा है की ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी और किराने की दुकानों को पहले ही छूट दे चुके हैं ऐसे में सरकार की कोशिश है की ऑरेंज जॉन को ग्रीन में और रेड जॉन को पहले ऑरेंज और फिर ग्रीन में बदलकर प्रदेश को कोरोना से मुक्त करने का प्रयास करेंगे।  
लॉक डाउन से राजस्व पर पड़ने वाले असर के सवाल पर c.m योगी जी ने बताया की उत्तर प्रदेश को एक महीने में 17 से 18 हजार करोड़ राजस्व प्राप्त होता था। लेकिन इस बार एक हजार करोड़ ही राजस्व आया है फिलहाल राजस्व से ज्यादा अपने नागरिकों की चिंता पहले है c.m ने कहा की प्रदेश आने वाले सभी जनों का मेडिकल चेकअप और क्वारन्टीन में भेजने का काम किया जायगा। और कहा है की मजदूरों को वापस लाने का काम भी किया जायगा। उन्होंने मजदूरों से अपील की है की वे पैदल न चलें जहाँ हैं वहीं रहें। मैं आस्वाशन देता हूँ की उन्हें कोई तकलीफ नहीं होगी c.m ने कहा है की तबलीगी जमात के लोगों ने संक्रमण के मामले छिपाए जिससे कोरोना बहुत तेजी से फैला।  उन्होंने कहा है की तबलीगी जमात का काम आश्चर्यचकित करने वाला था। बीमार होना कोई अपराध नहीं लेकिन उसे छुपा ने का काम किया गया। किसी को बीमारी हो गयी, कोई बात नहीं। इसका इलाज किया जायगा लेकिन आप इसे छिपकर उससे संक्रमण फैलाने का काम करें तो यह बर्दास्त नहीं किया जायगा। उन्होंने कहा है की यह कहते हुए संकोच नहीं की तबलीगी के इस रवैया के कारण संक्रमण तेजी से फैला। उत्तर प्रदेश में बड़ी तादात में पुलिस ने जमात के लोगों को पकड़ा और क्वारन्टीन किया योगी जी ने कहा है की तबलीगी जमात के लोगों ने कई स्वास्थ कर्मियों के साथ गलत व्यवहार किया और नर्सों के साथ काफी अभद्रता की जो की बहुत दुर्भाग्य की बात है इनको समझने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने तब कठोर कदम उठाये गए हैं। 

Saturday, May 2, 2020

Covid-19

भारत में covid-19 का क़हर बढ़ता जा रहा है - भारत में कोविद-19 का कहर बढ़ता जा रहा है लगातार केस भारत में बढ़ रहे हैंं भारत में अब 37336  सक्रिय केस, 9951  कोविद -19 केस ठीक हो चुुके हैैं  जबकि 1218   संक्रमित मरीज़ मर चुके हैैं हाल बुरा होता जा रहा है  लोग लोक डाउन का ठीक सेे पालन नहीं कर रहे हैं अभी अभी मथुरा को भी  रेड  जोन जिला घोषित  कर दिया है आगरा मेंं भी लगातार केस बढ़ रहे हैं  जिन जिलों में मरीज़ नही थे वहां भी अब कोरोना के केस मिल रहे हैं । अलीगढ़ जिले में भी संक्रमित लोगो की संख्या बढ़ती  जा रही है अब अलीगढ़ में कुल 33 केस कोरोना के हो गए हैं, जिसमे से बहुत कम ठीक हो पाएं है  कमाल की बात है लॉक डाउन के दौरान भी केस बढ़ रहे है, यही हालात रहे तो इंडिया की हालात बहुत खराब हो जाएगी।
इसके परिणाम बहुत घातक होंगे, एक तो लोग 
बेरोजगारी तथा भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। दूसरा ये घातक वायरस जाने  का नाम नहीं ले रहा है। 
हाथरस   हाथरस में मिले दो कोरोना संक्रमित।

उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस में दो कोरोना पॉजिटिव केस फिरोजाबाद में तैनात एक सिपाही की तबियत खराब होने पर वह 19 अप्रैल को छुट्टी लेकर मथुरा रोड पर स्थित अपने गाँव आ गया।  21 अप्रैल को जब वह इलाज के लिए अलीगढ़ गया तो उसे पता चला की वह कोरोना से ग्रसित हो गे है। पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गयी है। 
कारोबारी भी मिला पॉजिटिव हाथरस की सीमाएं सील। 
घंटाघर के निकट सीखना पान गली में एक वृध्द को पॉजिटिव होने की जानकारी से हाथरस शहर में खलबली मच गयी है। वह पहले से ही कैंसर पीड़ित था। इसकी जानकारी मिलते ही घंटाघर की सीमा को सील कर दिया गया है। और उस व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की भी जाँच हो रही है। और उसके सभी परिवार वालों को भी क्वारन्टीन सेंटर भेज दिया गया है। 
         
03/05/20.     कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही  है आज भारत में कनफर्म केस 40,263हो गई है और 10,887 कोरॉना  के मरीज ठीक हो चुके है । जबकि  कोरॉना से मारने वालों  की संख्या 1306 हो  गई है ।  

Covid update in india

भारत में कोरोना अपडेट    भारत में कोरोना के केसों में लगातार बृद्धि हो रही है।सरकार नाकाम सिध्द हो रही है हाल इतना बुरा है कि लाशों के अंतिम...