उत्तर प्रदेश ...........
उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में कोई छूट नहीं:योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है की प्रदेश के रेड जॉन में कोई भी छूट की संभावना नहीं है
योगी जी ने कहा है रेड जॉन में कोई छूट नहीं देंगे जबकि ऑरेंज और ग्रीन जॉन में छूट देंगे और कहा है की ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी और किराने की दुकानों को पहले ही छूट दे चुके हैं ऐसे में सरकार की कोशिश है की ऑरेंज जॉन को ग्रीन में और रेड जॉन को पहले ऑरेंज और फिर ग्रीन में बदलकर प्रदेश को कोरोना से मुक्त करने का प्रयास करेंगे।
लॉक डाउन से राजस्व पर पड़ने वाले असर के सवाल पर c.m योगी जी ने बताया की उत्तर प्रदेश को एक महीने में 17 से 18 हजार करोड़ राजस्व प्राप्त होता था। लेकिन इस बार एक हजार करोड़ ही राजस्व आया है फिलहाल राजस्व से ज्यादा अपने नागरिकों की चिंता पहले है c.m ने कहा की प्रदेश आने वाले सभी जनों का मेडिकल चेकअप और क्वारन्टीन में भेजने का काम किया जायगा। और कहा है की मजदूरों को वापस लाने का काम भी किया जायगा। उन्होंने मजदूरों से अपील की है की वे पैदल न चलें जहाँ हैं वहीं रहें। मैं आस्वाशन देता हूँ की उन्हें कोई तकलीफ नहीं होगी c.m ने कहा है की तबलीगी जमात के लोगों ने संक्रमण के मामले छिपाए जिससे कोरोना बहुत तेजी से फैला। उन्होंने कहा है की तबलीगी जमात का काम आश्चर्यचकित करने वाला था। बीमार होना कोई अपराध नहीं लेकिन उसे छुपा ने का काम किया गया। किसी को बीमारी हो गयी, कोई बात नहीं। इसका इलाज किया जायगा लेकिन आप इसे छिपकर उससे संक्रमण फैलाने का काम करें तो यह बर्दास्त नहीं किया जायगा। उन्होंने कहा है की यह कहते हुए संकोच नहीं की तबलीगी के इस रवैया के कारण संक्रमण तेजी से फैला। उत्तर प्रदेश में बड़ी तादात में पुलिस ने जमात के लोगों को पकड़ा और क्वारन्टीन किया योगी जी ने कहा है की तबलीगी जमात के लोगों ने कई स्वास्थ कर्मियों के साथ गलत व्यवहार किया और नर्सों के साथ काफी अभद्रता की जो की बहुत दुर्भाग्य की बात है इनको समझने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने तब कठोर कदम उठाये गए हैं।

Nice information
ReplyDelete