Monday, May 4, 2020

उत्तर प्रदेश………

उत्तर प्रदेश में खुलीं शराब की दुकानें :
लॉक डाउन के तीसरे चरण में सरकार द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में कुछ रियायतें दी हैं। जिसमे से एक शराब की दुकान को लेकर भी आदेश दिया गया  है की शराब की दुकानों को खोल जाए शराब की दुकान खुलते ही राशन की लाइन से भी ज्यादा लंबी लाइनें शराब की दुकानों पर लगी हुई हैं। लोग सुबह से लाइन में लगे हुए हैं, हाथरस में भी लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं, पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। 
शराब की दुकान खुलने से  पहले ही भीड़ जमा हो गयी दुकान खुलते ही लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं ऐसा लगता की लोग कब से शराब के इंतजार में बैठे हुए थे। शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग शराब खरीद रहे हैं। स्टॉक को लेकर पहले दिन काफी समस्या रही, कई ब्रांड गायब होने के बाद भी जो मिला खरीद लिया।   

हाथरस: खुल गईं शारब की दुकान पर नहीं खुले हॉस्पिटल। 

सरकार के आदेश के अनुसार आज से शराब की दुकानें खुल गयी हैं जबकि हॉस्पिटल नहीं खुल रहे है जो भी हॉस्पिटल खुल रहे हैं वहाँ पर डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। कुछ डॉक्टर हॉस्पिटल में बैठें हैं पर कोई भी ट्रीटमेन्ट नहीं दे रहे हैं।  कोराना के अलावा भी पेशेंट हैं जो की काफी परेशानी का सामना कर रहें हैं। ऐसे में डॉक्टरों का अनावश्यक रूप से घरों में दुबक जाना ठीक नहीं है। कल एक छः माह का शिशु को तेज बुखार था पर कोई भी कोई भी डॉक्टर अपने हॉस्पिटल में नहीं मिला। इनके घर पर भी जब शिशु के घर वाले गए तो कुछ ने तो मना करवा दिया और कुछ ने दूर से ही मना कर दिया। शिशु के पिता एवं दादा  ने खूब हाथ-पैर जोड़े पर कोई भी डॉक्टर ने हिम्मत नहीं दिखाई। आखिर-कार शिशु के पिता ने अपने पुत्र को आनन-फानन में एम्बुलेंस से अलीगढ़ रेफर कर दिया। और अपने पुत्र को बुखार से बचा लिया। ना जाने ऐसे कितने पेशेंट रोज डॉक्टरों के हॉस्पिटल और उनके घरों के चक्कर लगा रहे हैं पर कुछ डॉक्टर अपने घरों में बैठे है। 

2 comments:

  1. सर आपकी न्यूज़ मे दम है,, आपने बिलकुल सही लिखा है... सरकार ने बहुत ही शर्म नाक कदम उठाया है.. की शराब की दुकाने तो खोल दी है लेकिन डॉक्टर और मेडिसिन सभी बंद है... किया शराब की दुकान खुलने से कोरोना वायरस नहीं होगा

    ReplyDelete

Covid update in india

भारत में कोरोना अपडेट    भारत में कोरोना के केसों में लगातार बृद्धि हो रही है।सरकार नाकाम सिध्द हो रही है हाल इतना बुरा है कि लाशों के अंतिम...